कानपुर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर में नकली सीमेंट फैक्टरी पकड़ी। स्वाट टीम ने मैनेजर सहित नकली सीमेंट बनाते हुए मौके से 5 लोगो को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों अल्ट्राटेक, जेपी सीमेंट, एसीसी सीमेंट की खाली व नकली सीमेंट की 650 बोरियाें के साथ नकली सीमेंट बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।