फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाले से फंसी गाय को चार घंटे में निकाला, लोगों ने तालियां बजाकर रेस्क्यू टीम का किया अभिवादन

Thu, 04 Dec 2025 08:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नाले से फंसी गाय को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड पर गेट नंबर- दो के बगल में शौचालय के पास एक नाले का ढक्कन क्षतिग्रस्त है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने जीआरपी प्रभारी को फोन कर बताया कि काले रंग की एक गाय 12 फीट गहरे नाले में गिरकर छटपटा रही है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के साथ डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह भी मौके पर पहुंचे। जेसीबी और क्रेन मंगाई गई। फायर बिग्रेड के जवान नीचे उतरे और रैंप तोड़वाकर गाय को रस्सी बांधकर उसे बाहर खींचा जा सका। चार घंटे बाद शाम करीब 4:30 बजे गाय को सकुशल बाहर निकलवाया जा सका। गाय के खड़े होने पर लोगों ने तालियां बजाकर पूरी रेस्क्यू टीम का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें