फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : नर्सिंग होम में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, पुलिस ने समझाकर कराया शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। कस्बा बाईपास स्थित नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मंगलवार की रात एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। वहीं, चिकित्सालय के कर्मचारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

भोगनीपुर निवासी अनुज कुमार ने पत्नी रेनू (24) को पेट में दर्द होने पर बाईपास स्थित एक नर्सिंग होम में 11 जुलाई को भर्ती कराया था। जहां पर रेनू का उपचार किया जा रहा था। मंगलवार की रात रेनू की हालत अचानक बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।
इस पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसकी सूचना नर्सिंग होम के कर्मचारी जीशान अहमद ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नर्सिंग होम की चिकित्सक के अनुसार महिला साढ़े चार माह की गर्भवती थी। गर्भ में ही बच्चे की मौत होने से महिला की हालत बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सालय के कर्मचारी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें