फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: हाईवे पर धूं-धूं कर जल उठा कंटेनर, यातायात रोक दमकल ने बुझाई आग

Tue, 01 Dec 2020 09:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नबीपुर चौराहे पर सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक कंटेनर ट्रक के केबिन में आग लग गई। कंटेनर ट्रक कानपुर -झांसी हाईवे के नबीपुर चौराहे पर धू-धूंकर जलने लगा। लोगों की सूचना पर जैनपुर चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर यातायात रुकवाकर दमकल को सूचना दी। माती से पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे की कानपुर लेन पर वाहनों की कतार लग गई। चौकी इंचार्ज रंजीत कुमार ने बताया कि कंटेनर ट्रक कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर हाइवे किनारे खड़ा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। चालक की तलाश की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। करीब बीस मिनट बाद हाइवे पर यातायात फिर से बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें