बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के एम ब्लॉक निवासी कास्मेटिक कारोबारी अक्षय मिश्रा को शातिर साइबर ठगों ने 1.89 लाख का चूना लगा दिया। पीड़ित ने शातिरों के खिलाफ बाबूपुरवा कोतवाली में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 14 अक्तूबर को एक नंबर से उनके पास व्हाट्सएप मैसेज आया। सस्ते प्रोडक्ट देने के झांसे में आकर पहले 40 और फिर 49 हजार और बाद में एक लाख का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी माल की डिलीवरी नहीं हुई। तब ठगी का एहसास हुआ। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।