फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बेटी की किताबें लेने जा रहे ठेकेदार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

Sun, 31 Aug 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक मोहम्मद रशीद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नौबस्ता थानाक्षेत्र के बंबा के पास रविवार सुबह बेटी की किताबें लेने जा रहे बाइक सवार ठेकेदार को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने उसे हैलट भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बिधनू के रमईपुर निवासी मो. रशीद (45) पेशे से लकड़ी के ठेकेदार थे। भतीजे शोएब ने बताया कि रविवार सुबह चाचा बेटी समीरा की कॉपी-किताबें लेने नौबस्ता जा रहे थे। बंबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और सड़क पर गिरने के दाैरान टायर के नीचे आकर लहूलुहान हो गए थे। नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें