फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ठेकेदार पर जानलेवा हमला, पुलिस ने घायल को हैलट पहुंचाया

Sat, 03 Oct 2026 11:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चकेरी के आनंदनगर निवासी गोविंद त्रिपाठी (52) नगर निगम के ठेकेदार हैं। उनके भाई मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गोविंद संजीवनगर में सड़क निर्माण करा रहे थे। तभी एक युवक वहां पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। उसकी हरकत देखकर क्षेत्रीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया। इसके बाद वह वहां से चला गया। मनीष के मुताबिक कुछ देर बाद आरोपी दोबारा वहां पहुंचा। इस बार उसने पीछे से गोविंद पर गड़ासे से हमला कर दिया। पुलिस ने गोविंद को हैलट पहुंचाया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें