फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेट्रो कॉरिडोर-2 डिपो में छह ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा

Sat, 06 Sep 2025 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डिपो में हो रहा ट्रैक निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो कॉरिडोर-2 के अंतर्गत सीएसए में निर्माणाधीन मेट्रो डिपो में छह ट्रैकों का निर्माण पूरा हो गया है। अगले कुछ महीनों में इस कॉरिडोर के लिए ट्रेनों का आगमन शुरू होने की संभावना है। इस कॉरिडोर के लिए 10 ट्रेनें आएंगी। प्रत्येक में तीन कोच होंगे। यूपीएमआरसी के पीआरओ के अनुसार सीएसए में बन रहे मेट्रो डिपो में 15 ट्रैक बिछने हैं। इनमें से छह का निर्माण किया जा चुका है। छह लाइनों के साथ पांच टर्नआउट भी निर्मित किए जा चुके हैं, जिनकी मदद से ट्रेनों को एक लाइन से दूसरी लाइन पर स्थानांतरित किया जा सकेगा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि कॉरिडोर-2 डिपो में ट्रैक बिछाने के साथ-साथ थर्ड रेल सिस्टम इंस्टॉलेशन का कार्य भी किया जा रहा है। कॉरिडोर-1 में कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक भी तेजी से निर्माण कार्य हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें