फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रदर्शन के लिए लखनऊ जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 17 Dec 2025 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला को पुलिस ने जाजमऊ चुंगी चौराहे से हिरासत में लिया। वहीं, महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता को छावनी स्थित उनके आवास पर अरेस्ट कर लिया। महानगर अध्यक्ष ने इसे नौटंकी और भाजपा सरकार की हताशा बताया है। कहा कि अब गुरुवार को भाजपा के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वहीं, जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई और पुलिस का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ना चाहती है। संदीप के साथ डेढ़ दर्जन कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया था। कुछ देर बाद सभी को रिहा करके कांग्रेस कार्यालय भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें