कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नगर ग्रामीण इकाई की ओर से रविवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के रूमा में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि जनता के हस्ताक्षर से राहुल गांधी की बात को बल मिलेगा और वोट चोरी के खिलाफ जनमत तैयार होगा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। इस दाैरान शक्ति पांडेय, सतीश दीक्षित, भूधर नारायण मिश्रा, आनंद मेहरोत्रा, दिनेश शुक्ला, प्रदीप, अनिकेत मिश्रा, मयंक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।