बिठूर थानाक्षेत्र के टिक्कनपुरवा निवासी इंद्रपाल की छोटी बेटी नेहा कुशवाहा (17) ने बुधवार शाम को फंदा लगा जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बड़े भाई रंजीत ने नेहा को फोन पर किसी से बात करते देख डांट दिया था। पिता से शिकायत करने की बात कहने से वह डर गई। इसके बाद नेहा ने खुद को कमरे में बंद करके छत के कुंडे में साड़ी से फंदा लगा जान दे दी। शाम करीब 4 बजे जब रंजीत और संजीत खेतों से वापस लौटे तो नेहा का शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची बिठूर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।