फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तीन जोड़ी ट्रेनों में दोगुने हुए कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

Mon, 07 Sep 2026 08:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए कानपुर से चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों में कोचों की संख्या दोगुनी कर दी है। अब इन ट्रेनों में 12 की जगह 24 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 22 साधारण श्रेणी और दो एसएलआर/डी कोच होंगे। इससे सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। ट्रेन नंबर 14102/14101 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में 24 कोच की व्यवस्था तत्काल लागू कर दी गई है। 22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम कर्वी और 14124 चित्रकूट धाम कर्वी-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस आठ सितंबर से बढ़े कोचों के साथ चलेंगी। वहीं 14123 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूट धाम कर्वी और 22441 चित्रकूट धाम कर्वी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस में नौ सितंबर से 24 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें