फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीएमआरएस की टीम ने किया मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण

Tue, 11 Mar 2025 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टीम ने किया मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की टीम मंगलवार को दिल्ली से मेट्रो स्टेशनों का जायजा लेने कानपुर पहुंची। यह छह सदस्यीय टीम बुधवार को भी मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो सेक्शन का निरीक्षण करेगी। इस दौरान मेट्रो ट्रैक, टनल व स्टेशनों का निरीक्षण किया जाएगा। इससे पहले फरवरी के अंत में भी सीएमआरएस की टीम शहर आई थी। टीम की निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त के दौरा करने की संभावना है। सीएमआरएस मेट्रो परिसरों व ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों और व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करेंगे। उनके अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रदान करने के बाद ही मेट्रो की यात्री सेवाओं का विस्तार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें