फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोचिंग के लिए निकली कक्षा नौ की छात्रा लापता, सहपाठियों पर रिपोर्ट

Sun, 13 Apr 2025 11:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चकेरी के देवीगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में इंटर की छात्रा लापता हो गई। छात्रा की नानी ने कोचिंग में साथ पढ़ने वाले तीन छात्रों पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी के देवीगंज निवासी वृद्धा के अनुसार 16 वर्षीय नातिन इंटर की छात्रा है। वह करीब 13 साल से उनके साथ ही रहती है। छात्रा शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अपना स्कूली बैग और उनका मोबाइल लेकर चली गई। वह सोकर जगीं तो नातिन घर पर नहीं थी। आरोप लगाया कि कोचिंग के तीन सहपाठियों ने मिलकर बेटी का अपहरण किया है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई है। किशाेरी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें