फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में तकरार; राजस्व टीम-पुलिस ने सुलझाया विवाद, आठ घंटे बाद अंतिम संस्कार

Tue, 31 Mar 2026 05:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ के अमौर गांव में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। पुलिस और राजस्व टीम के दखल के बाद आठ घंटे बाद वृद्धा का शव दफनाया जा सका।
विज्ञापन
शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में तकरार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के अमौर गांव में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब एक वृद्धा के शव को दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस-प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ और आठ घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका। दरअसल, राजस्व अभिलेखों में सन 1963 से कब्रिस्तान के नाम पर भूमि दर्ज है। लगातार घर बनने से कब्रिस्तान गांव के बिल्कुल किनारे हो गया है। जिस कारण शव दफनाने का विरोध ग्रामीण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें