पतारा (घाटमपुर)। विकास खंड क्षेत्र के बरनांव गांव में रिंद नदी किनारे स्थित प्राचीन वाणेश्वर शिव मंदिर के समीप दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। भूपेंद्र पहलवान कानपुर और प्रयागराज के पहलवान आकाश के बीच हुई कुश्ती में भूपेंद्र ने जीत हासिल की। वहीं, बुंदेलखंड के चरण सिंह पहलवान ने जालौन के मनोज को पटकनी दी। कुढ़नी के पहलवान शिव सिंह ने पहलवान अमित को हराया। इसी तरह पहलवान संदीप तथा बालमुकुंद के बीच बराबरी की कुश्ती छूटी। इस मौके पर शिवपूजन सिंह, मुकेश चंदेल, जय विजय सिंह, शीतल सिंह, डा. विश्वनाथ सिंह आदि रहे।