कानपुर में लॉकडाउन खुलने के बाद शहर के होटलों में बड़ी की जगह छोटी पार्टियां ही होंगी। मेहमानों की संख्या बेहद सीमित रहेगी। इसके लिए शहर के नामी होटलों ने अभी से खाका बनाना शुरू कर दिया है। शहर के सभी बड़े होटल एहतियात बरतेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाएगा। होटल में पार्टी के दौरान मेहमानों और स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की जाएगी और सैनिटाइजिंग टनल से गुजारा जाएगा। खुले एरिया में पार्टी नहीं की जाएगी।