श्यामनगर में नीट की अभ्यर्थी की आत्महत्या के मामले में दो माह बाद उसकी मां ने चंदौली निवासी फुफेरे भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकाने और अपमानित करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मां के अनुसार आरोपी डेढ़ साल पहले उनके घर पर एक माह रुका था। इसके बाद वह बेटी को फोन कर परेशान करने लगा। अश्लील मैसेज भेजने और बात करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटो अपलोड कर उसे बदनाम भी किया। इससे परेशान होकर छात्रा ने 26 अगस्त को जान दे दी थी।