फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नकली सोने के जेवर बेचने पर सराफा कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Nov 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बजरिया थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बजरिया थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी जयप्रकाश सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर एक व्यक्ति को नकली सोने के जेवर बेचने का आरोप है। बलबीर सिंह ने 4 सितंबर 2019 को जयप्रकाश सोनी से 24.410 ग्राम की चेन और 9.3 ग्राम की अंगूठी खरीदी थी। शादी के बाद जेवर बदलवाने पर वे नकली निकले। शिकायत पर कारोबारी ने गलती स्वीकार की। उसने 45 दिन में जेवर बदलने का नोटरी पर लिखित आश्वासन दिया। छह साल से अधिक समय बीतने के बाद भी बलबीर सिंह को जेवर नहीं मिले। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें