कानपुर के जाजमऊ में टेनरीकर्मी पर हमले में मंगलवार को पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोतीनगर निवासी टेनरीकर्मी सूफियान ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि 31 अगस्त को नितिन उर्फ मल्लू, पोखरपुर निवासी रोहित उर्फ नन्नू, दिलशाद खान, ओमपुरवा निवासी सुमित राजपूत उर्फ व्याकुल और राजा शुक्ला ने हमला कर दिया था। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि नितिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को जाजमऊ से पुलिस ने रोहित और दिलशाद खान, सुमित और राजा शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।