कैंट थानाक्षेत्र में गोल्फ क्लब के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे में जाजमऊ निवासी हर्ष शर्मा और फैजान घायल हो गए। दोनों युवक पटाखों की खरीदारी कर जाजमऊ लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवा दिया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।