गंगा की सहायक पांडु नदी, रामगंगा नदी, काली नदी जैसी कई नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए गंगा समग्र ने चार मई से महाभियान चलाने का प्रयास किया है। रविवार को इस संबंध में बर्रा क्षेत्र में संगठन की प्रांतीय बैठक में यह जानकारी संगठन मंत्री रामाशीष ने दी। उन्होंने गंगा सेवकों, सेविकाओं और पदाधिकारियों से चार मई से चार जून तक प्रभात फेरी, गोष्ठियां, गंगा आरती, घाट स्वच्छता, गंगा महोत्सव जैसे कार्यक्रम करने को कहा। रामाशीष ने कहा समाज का व्यवहार का नदी स्वच्छता, निर्मलता पर बहुत गहरा असर डालता है। अध्यक्षता प्रांत संयोजक राजेश कुमार ने की। इस मौके पर संगठन मंत्री संजय, रोशन गुप्ता, समीर जायसवाल,शिव बोधन मिश्रा, सूर्यप्रकाश, सुबोध बाजपेई, डा. सुशील श्रीवास्तव, राजेन्द्र गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।