आगरा-वाराणसी 20176 वंदेभारत एक्सप्रेस में व्यापारी अमन वर्मा का बैग छूट गया। व्यापारी ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन किया। ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही आरपीएफ अनवरगंज की एसआई शीतला देवी ने सी-2 से बैग ढूंढकर व्यापारी को सौंप दिया। एसआई ने बताया कि बैग में 88,923 रुपये थे।