फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑनलाइन फर्नीचर खरीदने के नाम पर कारोबारी से 7.72 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओएलएक्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से फर्नीचर बेचने की कोशिश एक कारोबारी को महंगी पड़ गई। फर्नीचर खरीदने के नाम पर शातिरों ने कारोबारी से 7.72 लाख रुपये ठग लिए। कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कल्याणपुर इंद्रानगर स्थित रतन आर्बिट निवासी कारोबारी ओमेंद्र बहादुर सक्सेना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 14 जून 2025 को ओएलएक्स पर अपना डाइनिंग टेबल और छह कुर्सियां बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। उसी दिन शाम को प्रीति नामक महिला ने फोन कर फर्नीचर खरीदने की इच्छा जताई। उसने एडवांस भुगतान के नाम पर एक क्यूआर कोड भेजा। एक रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद महिला ने कई तरह से बहाने बनाकर कुल 7.72 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें