फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पार्क में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने की कार्रवाई

Thu, 04 Dec 2025 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कब्जों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम ने गोविंदनगर ब्लॉक-8 में बने पार्क में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ढहाया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल अधिकारी संग पहुंची टीम ने पार्क में अवैध ढंग से बनाए गए पिलर व दीवार को ध्वस्त कर दिया है। जोनल अधिकारी ने अवैध निर्माण करवाने वालों को नोटिस जारी किया है। कई दिनों से पार्क में अवैध निर्माण चल रहा था। बुधवार को स्थानीय लोगाें ने अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम में प्रदर्शन किया था। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें