कानपुर में शिवराजपुर कस्बे के शिवली तिराहे के सामने एक भवन का निर्माण हो रहा था, जिसका वीडियो कुछ लोगों ने अवैध निर्माण बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग की असिस्टेंट इंजीनियर अनुपम तिवारी, अवर अभियंता प्रमोद कुमार आर्या, और राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी मौके पर जांच करने पहुंचे। राजस्व टीम द्वारा भवन निर्माण की जांच की जा रही है। वहीं, अनुपम तिवारी ने जानकारी दी कि जल्द ही फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।