कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी बगदौधी कछार में 24 सितंबर की देर रात चोर ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। मामले में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जेई मंधना विजय बहादुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेई विजय बहादुर ने बताया ट्रांसफार्मर चोरी होने की वजह करीब 25 मकानों की बिजली आपूर्ति बाधित है जल्द ही नया ट्रांसफार्मर रखवा आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।