फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पहलवान की चचेरी बहन का फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 18 Aug 2025 03:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौबस्ता में रविवार रात शहर के कुश्ती पहलवान संजू की चचेरी बहन अंजली गौतम (27) का शव साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंजलि की बड़ी बहन कलकपूर्वा सचेंडी निवासी राजकुमारी ने बताया कि नौ साल पहले उसने पुताई का काम करने वाले कर्रही निवासी आकाश गौतम के साथ लव मैरिज की थी। जिससे उसके दो बच्चे आर्यन और आर्या हैं। लेकिन करीब छह महीने पहले आपस में हुए विवाद के बाद अंजली नौबस्ता में रहने वाले आकाश गुप्ता के साथ रहने लगी थी। बहन के अनुसार यहां भी दोनों की आपस में नहीं बनी। इसके चलते पहलवान की चचेरी बहन ने यह कदम उठा लिया। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें