बिठूर के मंधना में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में प्रयागराज निवासी सतीश कुमार शर्मा (37) की हादसे में मौत हो गई। वह बिठूर स्थित ब्लू वर्ल्ड कैसल होटल में कर्मचारी थे। पुलिस ने परिजन को सूचना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज के दृगपाल विहार काॅलोनी कालिंदीपुरम जीटीबीनगर निवासी सतीश ब्लू वर्ल्ड कैसल होटल में नौकरी कर रहे थे। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे इटरनिटी होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रही अन्य बाइक से भिड़ंत में उनकी जान चली गई।