भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन
- फोटो : अमर उजाला
होटल लैंडमार्क में गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने प्रदेश के बजट को बेहतरीन बताया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लाल टोपी वाले कुछ भी कर लें, उनकी बात पर जनता भरोसा नहीं करेगी। कहा कि यह बजट विकास की गारंटी है। दावा किया कि 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं के अनुरूप आचरण नहीं कर रहे हैं। नसीहत दी कि राहुल गांधी को अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी और सुषमा स्वराज से संसदीय मर्यादा सीखनी चाहिए। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर शाहनवाज हुसैन ने चिंता जताई।