नौबस्ता थाने में देर रात भाजपाइयों का हंगामा
- फोटो : amar ujala
कानपुर के नौबस्ता थाने में देर रात जमकर हंगामा हुआ। एक महिला की जमीन पर पुलिस द्वारा जबरन कब्जा कराए जाने के आरोपों को लेकर भाजपाई धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस और बीजेपी नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। मामला एक महिला के प्लॉट से जुड़ा है, जिस पर पुलिस की मिलीभगत से अवैध कब्जा कराए जाने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता देर रात थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और महिला को न्याय दिलाने की मांग करते हुए थाने में ही धरना शुरू कर दिया।