बिल्हौर में 48 घंटे से आफत की बारिश
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिल्हौर तहसील क्षेत्र में बीते 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित है राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्गों के आसपास नाला नाली उफना जाने से कई स्थानों पर सड़क कट जाने की भी सूचना है। वहीं, सड़क के किनारे स्थित दुकान मकान में भी कई फीट तक पानी भरा होने से दुकानदारों और गृहस्वामियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कई गांव में बिजली ठप होने की भी सूचना है, जबकि लगातार बारिश से कच्चे मकान भी गिर रहे हैं।