फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाई दूज का पर्व पांच को, दिनभर रहेगा तिलक का शुभ मुहूर्त

Tue, 03 Mar 2026 11:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाई दूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
होली के बाद पड़ने वाली द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला भाई दूज का पर्व इस बार पांच मार्च को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगी। ज्योतिषाचार्य पं. पीएन द्विवेदी के अनुसार द्वितीय तिथि चार मार्च को शाम 4:05 बजे से पांच मार्च शाम 4:28 बजे तक रहेगी। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है। दूज पर एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि बहन को भाई के घर जाना चाहिए, भाई को बहन के घर नहीं जाना चाहिए। धन, वैभव की दृष्टि से ऐसा दोनों के लिए उत्तम रहता है और यह भाई की प्रगति के लिए भी लाभकारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें