शिवराजपुर कस्बे में बुधवार को मामूली हंसी-ठिठोली एक बड़े झगड़े में बदल गई। दो पक्षों के 8 लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षो ने तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। कस्बे वार्ड नम्बर दो सत्यप्रकाश मालवीय नगर में दो युवकों में मजाक करते-करते मामूली कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में चार लोग चोटिल हुए हैं।