फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बस से गहनों और नकदी से भरा बैग गायब, चालक और परिचालक पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 Oct 2026 11:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर से श्रीगंगानगर जा रही बस से सफर कर रही एक महिला का गहनों और नकदी से भरा बैग संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। बैग में करीब चार लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण थे। पीड़िता के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
फजलगंज थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से श्रीगंगानगर जा रही विजय टूर एंड ट्रेवल्स की बस से महिला का गहनों और नकदी से भरा बैग गायब हो गया। मामले में फजलगंज थाने में बस चालक संदीप, कर्मवीर और परिचालक मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोविंदनगर के आई ब्लॉक निवासी राजेंद्र शर्मा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 21 मई 2026 को उन्होंने अपनी बहन प्रीति शर्मा को बस से श्रीगंगानगर भेजा था। वहां पहुंचने पर उसका हरे रंग का बैग गायब मिला जिसमें गहने थे। इनकी कीमत करीब चार लाख से ज्यादा बताई। फजलगंज पुलिस रिपोर्ट दर्जकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें