पनकी स्थित एक कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान जूनियर छात्र मोहम्मद जाहिद ने सीनियर छात्रा के पुरुष मित्रों पर मारपीट और अपहरण का आरोप लगाया है। जाहिद के मुताबिक, शनिवार रात पार्टी में वीडियो बनाने से रोकने पर यह विवाद शुरू हुआ। छात्रा ने उसे कॉलेज के बाहर बुलाया, जहां पांच युवक सफेद कार में मौजूद थे। आरोपियों ने जाहिद को कार में बैठाकर चकरपुर की ओर ले जाकर पीटा। सुनसान जगह पर मौका पाकर जाहिद कार से निकलकर झाड़ियों में छिप गया। उसके दोस्तों ने उसे वापस कॉलेज पहुंचाया। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आपसी मारपीट का प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।