रेलवे ने त्योहारों पर एक और साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह 10 अक्तूबर से 18 नवंबर तक चलेगी। हुब्बल्ली से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन कानपुर रुकते हुए जाएगी। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर-05543 स्पेशल मुजफ्फरपुर से 10 अक्तूबर से 14 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी। मुजफ्फपुर से दोपहर 12.45 बजे चलकर 02.45 बजे कानपुर आएगी। उरई, झांसी, बल्हारशाह, काजीपेट रुकते हुए सोमवार की दोपहर 12.10 बजे हुब्बल्ली पहुंचेगी। इसी तरह 05544 स्पेशल ट्रेन 14 अक्तूबर से 18 नवंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। हुब्बल्ली से सुबह नाै बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 1.30 बजे कानपुर आएगी। पांच मिनट बाद चलकर बुधवार की सुबह छह बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।