शहर में डेंगू का एक नया मामला बुधवार को रामादेवी में मिला है। एक जनवरी से अब तक डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों पर नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह और पाथ संस्था के प्रतिनिधियों ने रामादेवी, लालबंगला, हरजिंदरनगर में जागरूकता अभियान चलाया। विभाग की टीमों ने हटिया, सफीपुर, कुली बाजार, लेबर मंडी, नवाबगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों में 554 घरों का सर्वेक्षण किया। नौ घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया और 22 स्थानों पर लार्वा नष्ट कराया गया।