रेलवे ने गोविंदपुरी स्टेशन को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। कामाख्या से रोहतक जाने वाली एक जोड़ी ट्रेन का उद्घाटन 18 जनवरी को होगा। इसमें स्लीपर के आठ, सामान्य के 11, एसएलआरडी के दो और एक पेंट्रीकार सहित कुल 22 कोच होंगे। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 05671 कामाख्या-रोहतक 18 जनवरी को कामाख्या से सुबह 11:00 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशन होते हुए यह अगले दिन सुबह 05:30 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 05:35 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन के नियमित संचालन की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।