चकेरी थानाक्षेत्र के एयरपोर्ट कट के पास रविवार को शव रखकर पुलिस पथराव करने के एक और आरोपी दलगंजन उर्फ अंबिका प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अहिरवां चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 23 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने लेखपाल अंबुज निषाद समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि दलगंजन को गुरुवार सुबह अलौलापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।