फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईआईटी में चार से होगा वार्षिक खेल उत्सव उद्घोष का आगाज

Thu, 03 Oct 2024 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी में उद्घोष कार्यक्रम की जानकारी देते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव उद्घोष का आगाज चार अक्तूबर को होगा। तीन दिन तक चलने वाले आयोजन में 19 खेल होंगे, जिसमें आईआईटी और आईआईएम समेत देश के टॉप कालेज के 2500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी प्रेसवार्ता में उद्घोष कमेटी की प्राची, अदिति, सूरज और वंशिका ने दी। उन्होंने बताया कि खेल उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा फ्यूजन नाइट, ईडीएम नाइट और बॉलीवुड नाइट भी होगी। वंशिका यादव ने बताया कि इस बार खो-खो, वुमन क्रिकेट और एक्वेटिक्स को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल और एथलेटिक्स समेत 19 खेल होंगे। सूरज मीना ने बताया कि दिव्यांग छात्रों के लिए उड़ान कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें एथलेटिक्स, आर्चरी, बैडमिंटन, क्रिकेट, चेस, कैरम, टीटी और बास्केटबॉल जैसे खेले होंगे। इन छात्रों को प्रेरित करने के लिए पैरा बैडमिंटन प्लेयर चिराग बरेठा पांच अक्तूबर की शाम को आईआईटी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें