गोविंदपुरी स्टेशन में सोमवार शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के पुखरायां शिवाजीनगर निवासी रामकली (75) बीपी की दवा खाती थीं। सोमवार शाम वह ट्रेन से गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचीं। बेटे राजेश के अनुसार, स्टेशन से मां चुन्नीगंज दवा लेने जा रही थी। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी को वृद्धा के पास मिले आधार कार्ड और दवा के कागजों से परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने वृद्धा की पहचान की। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।