फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईआईटी के एक स्टार्टअप को मिला छह करोड़ का वित्तपोषण

Sat, 01 Feb 2025 07:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप आरएफ नैनोकंपोजिट्स प्राइवेट लिमिटेड ने छह करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी भारत के रक्षा और उन्नत औद्योगिक क्षेत्रों के लिए स्टील्थ और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस में विशेषज्ञता रखती है। इससे उसका मूल्यांकन 30 करोड़ रुपये हो गया है। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व अहमदाबाद के शिक्षा और उच्च तकनीक पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख राज और दिव्यराज ने किया। इन्होंने कंपनी को विशेषज्ञता और रणनीतिक समर्थन की जानकारी दी। कंपनी के संस्थापक और सीईओ डॉ. विशाल कुमार चक्रधारी ने कहा यह फंडिंग हमारी तकनीक की परिवर्तनकारी क्षमता को दर्शाती है। स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) के सीईओ अनुराग सिंह ने कहा कि इनक्यूबेशन इकोसिस्टम के माध्यम से नवाचार और उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देना जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें