कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुराना शिवली रोड पर गूबा गार्डन के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। बिठूर के ग्राम चकरतनपुर निवासी बिहारीलाल की बेटी दिव्या (29) रविवार सुबह अपनी स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकली थी। शिवली रोड से गूबा गार्डन जाने वाली मोड़ पर पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दिव्या को हैलट में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि दिव्या आवास विकास क्षेत्र स्थित एक शोरूम में काम करती थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।