फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: आमने-सामने बाइक की टक्कर में युवक की माैत, दो लोग घायल

Sat, 27 Sep 2025 07:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लक्ष्मण की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नरवल थानाक्षेत्र में पाली गांव के पास आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर में युवक की माैत हो गई। नरवल के सेमरुआ गांव निवासी लक्ष्मण (26) प्राइवेट नौकरी करता था। उसके बहनोई अजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उसकी ममेरी बहन सोनी की गोदभराई सवाईपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में थी। शाम करीब आठ बजे गोदभराई के लिए बाइक से लक्ष्मण माला लेने पाली गांव जा रहा था। तभी हादसा हो गया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। लक्ष्मण के भाई जनक ने बताया कि हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंचा तो आरोपी बाइक सवारों ने गालीगलौज कर मारपीट कर दी। नरवल इंस्पेक्टर अखिलेश पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें