लक्ष्मी शंकर त्रिवेदी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सचेंडी में मंदिर जाते साइकिल सवार वृद्ध लक्ष्मी शंकर त्रिवेदी (70) को ट्रक ने रौंद दिया। उन्हें हैलट भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भौंती प्रतापपुर निवासी लक्ष्मी शंकर अकबरपुर डिग्री कॉलेज से वर्ष 2017 में क्लर्क के पद से सेवानिवृत हुए थे। परिवार में पत्नी राजेश्वरी त्रिवेदी, दो पुत्र संजय व मयंक त्रिवेदी और दो बेटियां हैं। लक्ष्मी शंकर ने अपने खेत में मंदिर बनवाया था जहां वह रोजाना सुबह-शाम पूजा करने जाते थे। शनिवार शाम करीब चार बजे मंदिर जाते वक्त भीमसेन स्टेशन रोड के मोड़ पर तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया की चालक को डीसीएम के साथ पकड़ा गया है। कार्रवाई की जा रही है।