फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानपुर-इटावा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, दो जिंदा जले

Mon, 20 Jul 2026 09:44 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर-इटावा हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। आग में दो लोग जिंदा जल गए।  पुलिस शवों की शिनाख्त करवाने में जुटी है।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार देर रात को अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में आग लगने से दो लोगों की जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझाने के बाद शवों की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं। 
विज्ञापन


कानपुर- इटावा हाईवे पर रविवार रात एक बजे के करीब औरैया से कानपुर की ओर जा रही कार मुंगीसापुर के भड़पुरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई।  जिससे उसमें सवार दोनों व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाए।

सूचना पर पहुंचे सीओ डेरापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझवाई। तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार फॉक्सवैगर वेंटो कार दिल्ली के क्वार्टर नंबर 181 सेक्टर तीन, आरकेपुरम नई दिल्ली निवासी समीर सिंह पुत्र संजीव सिंह के नाम पर पंजीकृत है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव पूरी तरह से जल जाने की वजह से शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा व आग लगने की स्पष्ट वजह जानने व शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें