शुक्लागंज में गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से प्लेटफार्म एक पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के पास सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन लगाई गई। स्टेशन अधीक्षक शकील ने बताया कि यात्रा के दौरान महिलाओं को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए रेलवे की ओर से यह सुविधा शुक्रवार से मुहैया कराई गई है। बताया कि जैसे ही मशीन में नैपकिन खत्म होंगे, उसका अलार्म लखनऊ मुख्यालय के संबंधित विभाग में बजेगा। वहां से कर्मचारी आकर मशीन में नैपकिन रखेंगे।