फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पेटीएम कर्मी बन सिपाही के पिता से 30 हजार ठगे, 15 दिन बाद रिपोर्ट

Sat, 07 Feb 2026 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
चकेरी में सिपाही के पिता से ठगों ने पेटीएम कर्मी बनकर 30 हजार रुपये ठग लिए। कोयलानगर के बांकेपुरम गणेशपुर मोड़ निवासी रामकृष्ण साहू ने पुलिस को बताया कि उनकी साहू जी रिफ्रेशर ड्रिंक्स के नाम से जूस की दुकान है। बेटा अंकित साहू लखनऊ में सिपाही के पद पर तैनात है। बीती 15 जनवरी को उनका पेटीएम बाॅक्स खराब हो गया था। इस पर उन्होंने दिए गए नंबर पर शिकायत की थी। 18 जनवरी की दोपहर दुकान पर काले रंग की बाइक से हेलमेट लगाए दो युवक पहुंचे। कंप्लेन पर पेटीएम से आने की बात कही। बाॅक्स ठीक करने का झांसा देकर उनका मोबाइल और आधार कार्ड ले लिया। बाॅक्स उनके ही नेटवर्क और लिंक से ठीक होने का झांसा देकर सिम बदल दिया। इसके बाद पेटीएम साउंड बाक्स को बाद में आकर ठीक करने की बात कहकर चले गए। आरोपियों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई का माध्यम से छह बार में 30 हजार पार कर दिए। साथ ही पेटीएम के बिजनेस एप पर डेढ़ लाख रुपये का लोन करवाया। उनके खाते में 1,42,035 रुपये पहुंचे जो ट्रांसफर नहीं हो सके। पुलिस ने 15 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें