कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। 73 वर्षीय कारोबारी सत्येंद्र कुमार गुप्ता अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। गोली उनकी दाहिनी कनपटी में लगकर बाईं कनपटी से पार हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है।